फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pappu Yadav Distributes Money Video: पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वीडियो वायरल

Fri, 10 Oct 2025 12:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Pappu Yadav Distributes Money: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाढ़ पीड़ितों को नकद राशि बांटते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, चुनावी माहौल के बीच सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने गंगा नदी के तेज कटाव से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की। इसी दौरान पप्पू यादव लोगों को आर्थिक सहायता के तौर पर 2000 से 3000 रुपये तक नकद राशि देते नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई।

पप्पू यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "ज्ञानेश जी आप और आपके DM जितना मुक़दमा करना हो करें, पीड़ितों की मदद के लिए जितना सामर्थ्य होगा उतना रुपया हम बांटते रहेंगे! पीड़ितों की मदद अपराध है तो हम यह अपराध करेंगे। आप जेल में डालिए या, फांसी दीजिए, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे!"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें