फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में आकाश आनंद को मायावती ने दिया बड़ा टास्क !

Wed, 01 Oct 2025 08:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने इस बार बड़ी तैयारी की है। दरअसल, बीते तीन दशक से बिहार में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में जुटी बहुजन समाज पार्टी इस बार आकाश आनंद के जरिए अपनी सियासी पकड़ को मजबूत करने की कवायद में जुटी है।

बता दें कि, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी आकाश आनंद को दी है, ताकि पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके। खबरों के अनुसार, आकाश आनंद के लिए यह चुनाव 'अग्निपरीक्षा' जैसे होगा। कहा जा रहा है कि, बिहार चुनाव में यदि वे कुछ सीटों पर जीत दिलवा पाते है तो इनका असर यूपी और उत्तराखंड की राजनीति में भी हो सकता है। 

आकाश आनंद को बिहार में सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा का दारोमदार सौंपा गया है, जिसे वह पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं। उनकी जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ और कार्यकर्ताओं से मुलाकातें उन्हें बिहार की दलित राजनीति के नए चेहरे के रूप में तैयार कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें