फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव का 'बॉयकॉट' करेगा महागठबंधन? तेजस्वी यादव के बयान पर मचा बवाल

Thu, 24 Jul 2025 09:22 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "एक बात स्पष्ट है कि सबकुछ तय हो गया है कि बेईमानी करनी ही है, वोटर लिस्ट से लाखों लोगों का नाम काटना है। तो हम चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार कर सकते हैं। हम सभी दल के लोगों से बात करेंगे। हम इसपर गंभीर होकर चुनाव बहिष्कार पर चर्चा कर सकते हैं, यह विकल्प हमारे पास खुला है।"

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है। भाजपा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलना शुरु कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें