फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें ! चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

Sun, 03 Aug 2025 06:42 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दो मतदाता पहचान पत्र वाले मामले पर सियासत गरमा गई है। वहीं, अब चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेज दिया है। उनसे सवाल पूछा कि दो-दो EPIC नंबर आपने कहां से लाया? इसलिए आप अपने EPIC कार्ड का विवरण मूल प्रति सहित आयोग को उपलब्ध कराएं।

अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर द्वारा नेता प्रतिपक्ष को भेजे पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से जो सवाल पूछा गया था और कई बिन्दुओं को स्पष्ट करने की मांग की गई थी, उससे ध्यान भटकाना चाहती है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए प्रारुप में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है। प्रारुप के जिस पृष्ठ पर तेजस्वी यादव जी का नाम अंकित दिखाया गया है उसी पृष्ठ पर अनेकों अनियमितता पाई गई है। तेजस्वी जी जिस मकान में रहते हैं उसी मकान में मंटू कुमार भी रहते हैं। इसी प्रकार मकान संख्या 107 में विभिन्न उपनामों वाले मतदाताओं के नाम हैं। क्या एक ही परिवार के लोग विभिन्न उपनामों का प्रयोग करते हैं। इन विसंगतियों का जिम्मेदार कौन है और इसका जवाब कौन देगा, चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए।

 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी दलों के प्रवक्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोला। एनडीए ने कहा कि अब तक सात घोटाले करने वाले तेजस्वी यादव के मतदाता पहचान पत्र घोटाला कर दिया। इसलिए वह मतदाता पुनरीक्षण कार्य से डर रहे थे और चुनाव आयोग का विरोध कर रहे थे। अब उनकी चोरी पकड़ी गई है। चुनाव आयोग से अपील है कि धोखा देकर दो-दो EPIC नंबर मतदाता पहचान बनाकर लोकतंत्र को धोखा देने वाले ऐसे शख्स के खिलाफ फौरन प्राथमिकी दर्ज कराए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें