Bihar Election 2025: चिराग पासवान भी उन नेताओं में शामिल हैं जो बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनके पिता रामविलास पासवान की यह इच्छा अधूरी रह गई थी। लेकिन अब चिराग अपने पिता के उस सपने को पूरा करने की इच्छा रखते हैं। चिराग के लिए बिहार की सुरक्षित सीट से बाहर निकलकर सामान्य सीट से चुनाव लड़ने की लोजपा कार्यकर्ताओं की 'इच्छा' उनकी इसी इच्छा से निकली हुई बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि, चिराग पासवान की चली गई नई चाल ने कौन बनेगा अगला सीएम के मामले को पेचीदा बना डाला है।