बिहार में पुल का निर्माण होना उसके बाद उसका टूट जाना, अब यह आम बात हो गई है। हाल ही में भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच अगवानी घाट के पास करीब 1700 करोड़ की लागत से बना पुल ध्वस्त हो गया था। वहीं बीते वर्ष 20 जुलाई 2023 को खगड़िया गंडक नदी पर नवनिर्मित पुल के बीच में धसान होने के बाद उसकी आवाजाही बंद कर दी गई थी। जो आज 1 वर्ष बाद भी शुरू नहीं किया जा सका है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने खगड़िया पहुंच गंडक नदी पर बनाए गए नवनिर्मित पुल का जब जायजा लिया तो कई खामियां देखने को मिली। जहां पर पुल क्षतिग्रस्त हुआ था, वहां पर कुछ मजदूर और इंजीनियर काम करते देखे गए। लेकिन मरम्मती कार्य में काफी ढिलाई देखने को मिली।