Bihar Assembly Speaker: कौन बनेगा बिहार विधानसभा का अध्यक्ष? दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग आवंटन होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान शुरु हो गई है। खबरों के मुताबिक, बीजेपी चाहती है कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर भी उनका कब्जा हो तो वहीं JDU चाहती है कि, सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी को गृह विभाग दे दिया है तो विधानसभा अध्यक्ष उनकी पार्टी का हो।
दरअसल, मंत्रियों के शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाने के बाद अब NDA में बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान चल रही है। भाजपा और जदयू अपने-अपने कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
बता दें कि, 17वीं विधानसभा में अध्यक्ष पद भाजपा के पास था। नंद किशोर यादव को स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष पद अपने पास रखना चाहती है। तो वहीं, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी यह पद अपने पास रखना चाहती है।
तो ऐसे में हमारे इस वीडियो में देखिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष की रेस में भाजपा-जदयू से किन नाम की चर्चा हो रही है...