देश में हालिया सांप्रदायिक हिंसा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव और अन्य सहित विपक्षी नेताओं ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और सांप्रदायिक हिंसा के अपराधियों को कड़ी सजा देने की संयुक्त अपील जारी की।