रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विजयनगरम रेल हादसे के जिम्मेदार लोगोंं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 39 लोगों की मौत की हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये घटना शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे उस समय हुई जब ट्रेन जगदलपुर से भुवनेश्वर के लिए जा रही थी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घटना में मृतकों को 2-2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार, जबकि मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये बतौर मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।