असम में इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव के शेड्यूल की घोषणा से पहले ही राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे पर भी टिप्पणी की है। जानिए गोगोई ने क्या कुछ कहा?