फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में BJP-RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी, सीएम हिमंत सरमा पर भी बोला हमला

Thu, 18 Jan 2024 03:21 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को नगालैंड से होते हुए असम पहुंची। राहुल गांधी ने असम में एक रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात है। राज्य विभाजित होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, आरएसएस नफरत फैला रहे हैं। इसके जरिए वह जनता का पैसा लूट रहे हैं। असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें