महाराष्ट्र में बकरीद के त्योहार से पहले कुर्बानी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मुंबई के घाटकोपर पश्चिम में बुधवार को कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सागर पार्क सोसाइटी का दौरा कर रिहायशी इलाकों में बकरों को बांधे जाने और कुर्बानी की संभावना पर चिंता जताई।