फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: 2025 में सच हुई बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणियां !

Wed, 31 Dec 2025 05:00 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Baba Vanga Predictions: 2025 खत्म होते-होते बाबा वेंगा की कई डरावनी भविष्यवाणियां सच हो गई है। बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए कईं भविष्यवाणियां की थीं। तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, 2025 में बाबा वेंगा की कौन-कौन सी भविष्यवाणी सच हुई है?

दरअसल, साल 2025 के खत्म होते-होते दुनिया के कई देशों में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचाकर रख दी। इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में बारिश और बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई। श्रीलंका में दित्वाह तूफान ने भारी तबाही मचाही है और इस तूफान के कारण 150 से अधिक लोगों की मौत भी हो गई। भारत के कई राज्यों में भी इस तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया। इससे पहले म्यांमार में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी।

इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट भी हुआ, जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया, जिसका असर भारत तक दिखाई दिया। वैज्ञानिकों ने इस घटना को इतिहास में सबसे असाधारण घटनाओं में से एक बताया। बाबा वेंगा ने इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में वर्षों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2025 में भयानक प्राकृतिक आपदा आएगी, जिससे तबाही मचेगी। ऐसे में अब माना जा रहा है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें