कालेधन पर नकेल कसने के लिए 500 और 1000 के नोट पर बैन को बाबा रामदेव ने सराहा है। योगगुरू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बड़ा नोट भ्रष्टाचार, नकली करेंसी, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसे अपराध का जरिया होता है। पहली बार आजाद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा कदम उठाने का साहस किया।