अयोध्या में एक घर में विस्फोट से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और बचाव एवं तलाशी अभियान जारी है।अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया, "शाम करीब 7:15 से 7:20 बजे के बीच एक मकान विस्फोट के बाद ढह गया। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। ढहे हुए मकान का मलबा अब पूरी तरह से साफ कर दिया गया है और जिला अस्पताल में पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल, घटनास्थल की जाँच की जा रही है। पाँच लोगों की मौत के अलावा अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"
अयोध्या के एसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, "शाम करीब 7:15 बजे हमें सूचना मिली कि गांव के बाहर खेतों में स्थित एक घर की छत गिर गई है, जिससे एक जोरदार विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंचकर हमारी बचाव टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।यह घर मुख्य रूप से गांव के निवासी पप्पू गुप्ता का है, जो अपने परिवार के साथ वहां रहते हैं। उन्हें और अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब तक पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है.हमारी टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। यहां मौजूद भारी मलबे को शुरुआती तौर पर हटा दिया गया है। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है और जांच पूरी होने तक जारी रहेगा।
वहीं अयोध्या जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष पाठक ने बताया , "यहाँ पाँच लोगों को जलने की चोटों के साथ लाया गया है, जिनमें तीन बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। सभी को मृत लाया गया था। अभी और भी लोग हैं जिन्हें यहाँ नहीं लाया गया है।"जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र वर्मा ने कहा, "रात करीब 9.15 बजे 5 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। इनमें 3 बच्चे हैं। उनके शव मोर्चरी में हैं। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृत लाए गए लोगों में 2 बच्चे 7 साल के थे और एक 8 साल का बच्चा शामिल है। अन्य दो 30 और 40 साल के पुरुष हैं