अटल बिहारी वाजपेयी, इस शख्स से हर हिंदुस्तानी का दिल जुड़ा है। चाहे वो बीजेपी का समर्थक हो या फिर किसी भी दल का। अटल जी का कद इतना ऊंचा है कि उनके अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही बीजेपी के दिग्गज नेताओं समेत राहुल गांधी भी दौड़े चले आए। लोग उनके स्वास्थ को लेकर चिंतित थे। रात करीब 10 बजे खबर आई कि युरीन इंफेक्शन की वजह से अटल जी की तबियत बिगड़ी और उनकी तबियत फिलहाल स्थिर है