पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने तीन राज्यों में जीत दर्ज की है उसकी उम्मीद शायद खुद बीजेपी के रणनीतिकारों को भी नही होगी। तभी तो क्षेत्रिय क्षत्रपों को किनारे करके बीजेपी ने पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा और शानदार तरीके से जीता भी और लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आए नतीजों ने बीजेपी को गदगद कर दिया और साथ ही सवाल ये की क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद अपनी पार्टी बीजेपी और दूसरे नेताओं से भी बहुत ज्यादा बड़ा हो गया है? ऐसा हम क्यों कह रहे हैं उसके पीछे के कारण क्या हैं वो तो आपको बताएंगे।