फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg Death Case: जुबीन गर्ग मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 08:24 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Zubeen Garg Death Case: गायक जुबीन गर्ग के निधन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गायक के चचेरे भाई और असम पुलिस सेवा अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंगापुर में उस नौका पर गायक के साथ मौजूद थे, जहां उनका निधन हुआ था।

सीआईडी की तरफ से की गई कई पूछताछ के बाद संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया गया है।  इससे पहले दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के कई करीबी सहयोगियों के साथ भी पूछताछ की गई थी। 

एसआईटी/सीआईडी ने अब तक इस मामले में कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें