फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Controversies:पाकिस्तान ने किया नियमों का उल्लंघन,कड़ी कार्रवाई पर विचार

Fri, 19 Sep 2025 09:44 AM IST
अजीत यादव अमर उजाला डॉट कॉम


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से पहले बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भरपूर ड्रामा किया और होटल से निकलने में देरी की। यही वजह रही कि मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू हुआ जबकि मैच रात आठ बजे से खेला जाना था। अब समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) यूएई के खिलाफ मैच से पहले हुए नियमों के उल्लंघन के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई कर सकता है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने पीसीबी को एक ईमेल भेजा है जिसमें प्रतिबंधित क्षेत्रों की फिल्मांकन सहित पाकिस्तान द्वारा किए गए उल्लंघनों का विवरण दिया गया है।'

मैच में हुई देरी
यूएई के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम ने भरपूर ड्रामा किया और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट मुकाबले से हटाने की मांग पर अड़ा रहा, लेकिन आईसीसी के आगे उसकी एक नहीं चली और खेल की वैश्विक संस्था के आगे उसे झुकना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने के लिए आईसीसी को दो मेल किए थे, लेकिन संस्था ने दोनों मांगे खारिज कर दीं। इसके बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान की टीम को होटल में रुकने को कहा, जिसकी वजह से रात आठ बजे से खेला जाने वाला मुकाबला एक घंटे की देरी से यानी रात नौ बजे शुरू हुआ।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें