फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Sun, 08 May 2022 02:45 PM IST
अजीत यादव वीडियो डेस्क / अमर उजाला डॉट कॉम

काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद का मामला इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है और फिलहाल सर्वे को लेकर हंगामा जारी है। इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख एवं हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद में कराए जा रहे सर्वे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सर्वे की कार्रवाई को कानून के खिलाफ बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें