राफेल को लेकर भारतीय राजनीति में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमले के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का पक्ष रखा। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राफेल डील में कोई स्कैम नहीं हुआ है, ये विमान भारतीय वायुसेना की जरूरत है।