टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) काफी लंबे समय से एक इलेक्ट्रिक सेल्फ-ड्राइविंग कार पर काम कर रही है। एपल के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का नाम टाइटन है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह सबसे लंबे समय से चली आ रही अफवाहों में से एक है। लेकिन कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।