खालिस्तानियों के कट्टर विरोधी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की अमेरिका के कैलिफोर्निया में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। अपने दोस्त के घर डिनर पर गए सुखी चहल की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
सुखी चहल की मौत की जानकारी उनके करीबी दोस्त जसपाल सिंह ने शनिवार को दी. जसपाल सिंह ने बताया कि सुखी को उनके किसी परिचित ने गुरुवार को अपने घर पर रात के खाने पर बुलाया था. सिंह ने बताया कि रात के खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सुखी पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी इस तरह अचानक हुई मौत ने सबके मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.