राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा गुजरात में बीजेपी मतदाताओं को लुभाने के लिए भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए हर रणनीति का उपयोग कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग पर दवाब डाला है।