Swami Avimukteshwaranand Row: प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े हालिया विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म, राष्ट्र और सनातन पर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचे थे, जहां उन्होंने नाथ संप्रदाय के धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, "कोई धर्म के खिलाफ आचरण करता है। धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश करने वालों से सतर्क रहना होगा।"
बता दें कि, प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज के सामने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम स्नाम किए बिना लौट गए थे। उन्होंने पुलिस पर साधु-संतों को पीटने का आरोप लगाया था।