प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विभिन्न सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की, जिसमें सांसदों ने अपने विदेश दौरों के अनुभव साझा किए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस बैठक को सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक बताया, जबकि मनीष तिवारी ने इसे खुली और अनौपचारिक चर्चा करार दिया।