Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में आजम के बेटे अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है।"
वहीं, आजम खान ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैं यहां अपने और अपने परिवार के साथ हुई घटना के बारे में बात करने आया था।"
खबरों के मुताबिक, आजम खान के लखनऊ आने का कार्यक्रम काफी गुप्त रखा गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। वह लखनऊ के एक होटल में रुके। वहां राजनेताओं खासकर सपाइयों के आने-जाने पर सरगर्मी बढ़ी और लोगों को इसकी जानकारी हुई। इस दौरान उन्होंने सपा के कुछ नेताओं से भी मुलाकात की।