फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Plane Crash: फ्लाइट में सबसे ज्यादा सुरक्षित सीट कौन सी होती है?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 13 Jun 2025 05:56 PM IST

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर फ्लाइट में सफर के दौरान सबसे सुरक्षित सीट कौन सी होती है? क्या किसी विमान हादसे में सभी लोगों को बच पाना मुश्किल होता है? तो ऐसे में आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, विमान में कौन-सी जगह सबसे सुरक्षित मानी जाती है? 

अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने 1971 से 20 विमान दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया और पाया कि पीछे की सीटों पर बैठने वालों की जीवित रहने की संभावना 69% थी। सामने बैठने वालों की संभावना 49%। विंग के पास वालों की संभावना 59% थी।  एक रिपोर्ट के अनुसार विमान के पीछे मिडल सीट पर बैठने वालों की मौत की दर केवल 28% थी, जबकि विमान के बीच की पंक्तियों की आइल सीट पर मौत की दर 44% तक थी।

हालांकि, फ्लाइट में कुछ सीटें ऐसी भी होती हैं, जो दूसरी सीटों की तुलना में सेफ होती हैं। अगर आप इन सीटों पर बैठकर सफर कर रहे हैं, तो आपके बचने की संभावना कुछ हद तक ज्यादा होती है। हालांकि, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि विमान के दुर्घटना होने के बाद जीवित रहने की संभावना इस बात पर ज्यादा निर्भर करती है कि विमान किस प्रकार से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें