फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Plane Crash: टाटा ग्रुप के बाद एअर इंडिया ने भी किया मुआवजे का एलान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 14 Jun 2025 09:12 PM IST

Air India Plane Crash: एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बड़ी घोषणा की है। एअर इंडिया ने कहा कि वह मृतक के परिजनों और घायलों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अलावा 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बता दें कि, गुरुवार 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया का विमान एआई171 हादसे का शिकार हो गया था। ये विमान रिहायशी इलाके में मौजूद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा था, जिसमें कई छात्रों की भी मौत हो गई और कई घायल भी हैं। फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें