फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Airport Air India News: जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग में दिक्कत

Wed, 28 Jan 2026 04:36 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jaipur Airport Air India News: जयपुर एयरपोर्ट पर भी बारामती जैसा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, दिल्ली से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल होने से बुधवार दोपहर यात्रियों में दहशत फैल गई।

दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में फैसला बदलते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान अस्थिर अप्रोच की स्थिति बन गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने मानक प्रक्रिया के तहत ‘गो-अराउंड’ का निर्णय लिया। इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ समय तक चक्कर लगाए। हालात सामान्य होने के बाद करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें