केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ’ योजना पर देश के अनेक हिस्सों में मचे बवाल के बीच सरकार कई तरह के ऐलानों से इस पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से योजना को लेकर कई ऐलान किए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के अग्निवीरों को भर्ती में आरक्षण वाले ऐलान के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से कुछ ऐलान किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि अग्निवीरों को सस्ते दरों पर कर्ज की सुविधा भी दी जाएगी।