फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति इरानी के बाद संबित पात्रा ने करवा दी बीजेपी की किरकरी? भारत जोड़ो यात्रा पर कमेंट करना पड़ा भारी

Thu, 22 Sep 2022 04:55 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और उनके साथ में खड़ी हिजाब पहने एक छोटी लड़की की तस्वीर शेयर कर निशाना साधा। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोग उनकी जालीदार टोपी पहने तस्वीर शेयर कर ट्रोल करने लगे। जिससे अब तो यह लगने लगा कि, संबित पात्रा का ट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, बीजेपी को कुछ नहीं मिल रहा है, तो वह दिन-रात कमियां खोजकर राहुल गांधी की छवि खराब करने में लगी है। लेकिन कामयाब नहीं होगी, क्योंकि बीजेपी बेनकाब हो चुकी है। संबित पात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हिजाब पहने एक बच्ची का हाथ पकड़े राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में पात्रा ने लिखा, "जब धार्मिक आधार पर वोट का ‘हिसाब’ किया जाता है, तब वो तुष्टीकरण कहलाता है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें