प्रदर्शन के बाद रविवार को अभिजीत दिपके ने एक्स पर अपना बयान जारी किया। दिपके ने आंदोलन में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और इसे एक 'ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण' आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कई युवा ऐसे थे जो अपनी जिंदगी में पहली बार शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपना गुस्सा और हताशा जाहिर करने सड़कों पर उतरे थे।