फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते धर्मेंद्र प्रधान को दी खुली चेतावनी दे गए अभिजीत दीपके! | CJP Protest | Cockroach Janta Party

Sun, 07 Jun 2026 01:20 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

शनिवार यानि कि 6 जून को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया...  प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए,.. शनिवार सुबह सीजेपी यानि कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुँचे... जिसके चलते प्रदर्शन को और बल मिला... दीपके ने जंतर-मंतर पर देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की... इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे... 

इसी बीच सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अल्टीमेटम दिया है... आशुतोष रांका ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देने के लिए सात दिनों का समय दे रही है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा... आशुतोष रांका ने आगे कहा कि आज जंतर-मंतर पर हज़ारों लोगों की भीड़ जुटने के बाद भी सरकार की ओर से और धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से इस्तीफे को लेकर कोई खबर नहीं आई... प्रधानमंत्री ने भी अभी तक धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया है... 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें