फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 9.20 ग्राम चिट्टा के साथ होशियारपुर के दो युवक काबू, रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अपर अंदौरा में पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों से 9.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने अदालत से आरोपियों की तीन दिन की पुलिस रिमांड हासिल की है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (31) निवासी हरी कृष्ण नगर बजवाडा और नितिन भारद्वाज (34) निवासी न्यू मॉडल टाउन वार्ड-24 तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार अंब थाना पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर सोमवार रात लगभग पौने नौ बजे अपर अंदौरा में सड़क किनारे खड़ी कार सवार दो लोगों की तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में रखा 9.20 ग्राम चिट्टा बरामद कियापर पुलिस ने होशियारपुर पंजाब निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अंब अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें