फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कर्मपुर में दो बाइकों में टक्कर, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात हुए हादसे में दो लोगों को आई गंभीर चोटें
विज्ञापन

पुलिस ने एक बाइक सवार के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत कर्मपुर में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार निवासी वार्ड-2 गांव हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाहलीवाल स्थित एक निजी उद्योग में कार्यरत है। कहा कि मोहिंद्र सिंह निवासी वार्ड- 05 गांव अप्पर बढेड़ा तहसील हरोली जिला ऊना भी उसके साथ काम करता है। सोमवार को नाइट शिफ्ट होने के चलते वह मोहिंद्र सिंह के साथ उसकी बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे थे। रात करीब 09:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक कर्मपुर बाग के पास पहुंची तो सामने से टाहलीवाल की ओर से बाइक सवार तेज रफ्तार में आया और गलत दिशा में आकर उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हरोली अस्पताल में उन्हें पता चला कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक का नाम राजीव कुमार निवासी गांव व डाकघर पालकवाह है और वह नशे में था। कहा कि बाइक सवार राजीव और उसके साथी मोहिंद्र को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल से भी दोनों घायलों को डॉक्टरों ने किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे भी हादसे में चोटें आई हैं। हादसा गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार राजीव कुमार निवासी गांव व डाकघर पाकलवाह की लापरवाही व तेज रफ्तार के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें