फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विवेकानंद की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विवेकानंद  की जयंति मनाते भारतीय जनता पाटी्र सराहन मंडल । संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। 19वीं शताब्दी के अंत में भारतीय हिंदू भिक्षु और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का दिया यह नारा आज भी कायम है। स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर भाजपा मंडल सराहन ने युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की दी गई शिक्षा, सामाजिक उत्थान और उनके महत्वों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल ने स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर रविवार कोज्यूरी में युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा मंडल सराहन अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद की याद में वर्ष 1984 से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षा आत्मविश्वास, ज्ञान की खोज, आत्म सुधार, दूसरों की सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे के महत्व पर जोर देती है। भारत के साथ विदेशों में भी स्वामी की शिक्षाओं का खासा महत्व है। उनके उपदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए आज भी विश्व भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, यशपाल पालसरा, गोकुल राम, अनिल बुदेल, अशोक कुमार, विनोद ठाकुर, प्रेम जोशी सहित भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें