फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फिट इंडिया पर कृतिका ने दी प्रस्तुति, चयन पर मिलेगा पीएम से रूबरू होने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में माय भारत पोर्टल के तहत हुआ यंग इंडिया डायलॉग कार्यक्रमसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निरमंड (कुल्लू)। माय भारत पोर्टल के तहत यंग इंडिया डायलॉग कार्यक्रम पूरे देश भर में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में निरमंड स्कूल की कृतिका शर्मा ने यंग इंडिया डायलॉग के फिट इंडिया पर तीसरे चरण में केंद्रीय विश्वविद्यालय में काफी मजबूती के साथ अपना वक्तव्य पावर पाइंट के जरिये रखा। यंग इंडिया डायलॉग के तहत सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। कृतिका शर्मा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से प्रस्तुति देकर लौटी है और वह इस प्रतियोगिता से काफी उत्साहित हैं। यदि यहां से भी कृतिका का चयन होता है, तो उन्हें आगामी 11, 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत मंडपम में रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप सनेही ने कृतिका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण विद्यालय के लिए एक गर्व की बात है। कार्यक्रम अधिकारी बबीता कश्यप ने बताया कि कृतिका को आगामी समय में एनएसएस इकाई की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें