छात्रों ने भीमाकाली मंदिर सराहन का किया शैक्षणिक भ्रमण
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के समाजशास्त्र विभाग ने छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। छात्रों ने ऐतिहासिक मंदिर भीमा काली सराहन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी सोहनलाल ने छात्रों को बुशहर रियासत और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। छात्रों को संग्रहालय में रखी गई वस्तुओं से भी परिचित करवाया गया। उसके बाद छात्रों ने पंचायत सराहन के सदस्यों के साथ मिलकर बस स्टैंड के आसपास सफाई अभियान चलाया। सराहन के आसपास के दृश्यों का दृश्य अवलोकन किया। भ्रमण में विभाग के 51 छात्र-छात्राओं सहित विभाग की सहायक प्रो. जयंती माला और सहायक प्रो. संगीता नेगी ने भाग लिया। संवाद