फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक में डीएलएसए ने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय रामपुर में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को कानून के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसमें एनसीडब्ल्यू के दिशा-निर्देशों के अनुसार भुवनेश्वरी ठाकुर और संदीप कुमार को स्रोत व्यक्ति के रूप में जोड़ा गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों की महिलामंडलों से 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें डीएलएसए सचिव जितेंद्र कुमार ने महिलाओं को पारिवारिक कानून जिसमें विवाह और तलाक, रखरखाव कानून, महिलाओं को संपत्ति का अधिकार, घरेलू हिंसा, सिविल और आपराधिक कानूनों का परिचय, दहेज हत्या, एसिड अटैक, महिलाओं की अपमानजनक विनम्रता, अपहरण एवं व्यपहरण, बलात्कार और यौन उत्पीड़न, पॉक्सो, श्रम कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, मातृत्व लाभ अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम, महिला एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, चिकित्सीय गर्भ समापन अधिनियम और पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें