रामपुर बुशहर। राजकीय आईटीआई रामपुर में 13 जनवरी को जिला स्तर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों का पंजीकरण और चयन विभिन्न विभागों में किया जाएगा। आईटीआई रचोली प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब ने बताया कि अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों का चयन एक वर्ष के लिए होगा। उम्मीदवार को अपने साथ संबंधित दस्तावेजों को पंजीकरण के दौरान लाना होगा। इसके अलावा शिक्षा से संबंधित प्रमाण-पत्र, हिमाचल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन शिक्षा की श्रेणी के अनुसार दिया जाएगा।