फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुड्डू में लोगों को दी बैंकिंग प्रणाली की जानकारी

विज्ञापन
कुड्डू में कोओपरेटिव बैंक के​ ​​शिविर में प्रबंन के सदस्य  एवं  ग्रामीण
विज्ञापन
रोहड़ू । हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कुड्डू शाखा ने कुड्डू गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। बैंक प्रबंधन ने लोगों को एटीएम के उपयोग और सुरक्षित नेट बैंक की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बैंकों की ओर से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में भी बताया। बैंक के शाखा प्रबंधक सुदेश शर्मा ने लोगों को बताया कि बैंक की ओर से कभी किसी ग्राहक को ओटीपी की जानकारी नहीं मांगी जाती। लोग फोन कॉल पर किसी प्रकार की जानकारी साझा न करे। इससे आपके बैंक खाते पर सेंधमारी की पूरी संभावना रहती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत बैंक की विभिन्न बचत और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बैंक के सहायक कमाल सिंह चौहान, सुमन शर्मा सहित गांव के युवक मंडल महिला मंडल के पदाधिकारी सदस्य व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें