फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षित वर्गों को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : यादव

विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करत स
विज्ञापन
जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने की। बैठक में बैंकों की चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने बैठक में मौजूद सरकारी और निजी बैंकों के अधिकारियों को जिले के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवॉल्विंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा, ताकि वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें और सशक्त बन सकें। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्योरा लिया और समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार प्रसार पर बल दिया, ताकि जिले के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। इसके अलावा उन्होंने बैंकों के एनपीए को कम करने पर बल दिया। उन्होंने कृषकों एवं पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि संभव हो सके। जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर नाबार्ड के चंद्रेश कुमार, सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें