रामपुर कॉलेज में आयोजित गणित विभाग की सात दिवसीय कार्यशाला में जानकारी देती छात्रा।
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को गणित विभाग की मैथमेटिक्स सोसायटी ने सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में चंद्र भान मेहता मुख्यातिथि उपस्थित पहुंचे। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में गणित के क्षेत्र में हो रही खोज के विषय के बारे में जागरूक किया।। कार्यक्रम का सुबह का सत्र 11: 00 बजे से लेकर 1: 00 तक और सायंकालीन सत्र 2:00 से 4:00 बजे तक चला। गणित के विद्यार्थियों ने पीपीपी के माध्यम से जनरल मैथमेटिक्स के विषय पर जानकारी हासिल की। इस दौरान महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य विद्या बंदु, डॉ. जीवन मसोई, प्रो. अनिल, प्रो. महेश्वर और प्रो. अनुराधा उपस्थित रहे। संवाद