निरमंड में बागवानों को सेब प्रूनिंग के गुर सिखाते जीतू चौहान। संवाद
आनी (कुल्लू)। प्रदेश के प्रसिद्ध बागवान एवं विशेषज्ञ जीतू चौहान आनी क्षेत्र में तीन सेब प्रूनिंग शिविरों में बागवानों को सेब की आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी देंगे। 24 दिसंबर को जीतू चौहान आनी के पनखड़ और दलाश में बागवानों को सेब प्रूनिंग की बारीकियां सिखाएंगे। 25 दिसंबर को सुबह वह जांजा क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव कराणा में बागवानों को बागवानी के टिप्स बताएंगे। जीतू चौहान के प्रदेश सहित जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, नेपाल और पाकिस्तान में लाखों सेब बागवान फॉलोअर्स हैं। आनी क्षेत्र में जीतू चौहान का पहला दौरा है।