रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेद्यावीं छात्रों को सम्मानि
वार्षिक समारोह में आरपीएस स्कूल में नवाजे मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली के प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता बतौर मुख्यातिथि व राजेश परमार, बीएस वर्मा और योगराज ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना और उप प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उसके बाद स्कूली छात्र और छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। छात्राओं ने गणेश वंदना से मन मोहा। वहीं, किन्नौरी नाटी से खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा बॉलीवुड नृत्य और वन एक्ट प्ले से सभी का मनोरंजन किया। स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स ने ने समूहगान पेश किया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन कमेटी ने छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल में स्काउट एंड गाइड्स और संगीत कक्षाओं का शुभारंभ किया है। इस वर्ष विद्यालय में ऑनलाइन स्क्रीन टीचिंग भी शुरू होगी। स्कूल के नौ बच्चे मेरिट में आए हैं। स्कूल के छात्र कार्तिक नाटु ने 700 में से 667 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सक्सेना ने कहा कि रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसा पहला स्कूल है, जिसने एक हफ्ते के अंदर स्काउट एंड गाइड का गठन किया। छात्रों को नशे से बचने का संदेश दिया और अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि अपने बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें, ताकि बच्चे जीवन में आगे बढ़ सकें। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को नवाजा। मंच का संचालन शिक्षक राजकुमार और शिक्षिका सुनीता ठाकुर ने किया। - संवाद