फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कशौड़ के आपदा पीड़ितों को सियोग में मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। प्रदेश सरकार ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दो परिवारों को सपनों का आशियाना फिर से बसाने के लिए तीन-तीन बिस्वा भूमि प्रदान की है। इनकी भूमि गत वर्ष आई आपदा में बह गई थी। सराज के कशौड़ गांव की बुद्धि देवी पत्नी गिन्नू राम को पंडोह के समीप सियोग मुहाल में तीन बिस्वा भूमि मंजूर की गई है। इसी गांव के लाल सिंह पुत्र श्याम सिंह को भी सियोग में ही तीन बिस्वा भूमि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने स्वयं सराज विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्हें भूमि आवंटन संबंधी दस्तावेज भेंट किए। इन लाभार्थियों का कहना है कि विशेष राहत पैकेज प्रदेश सरकार के संवेदनशील व मानवीय दृष्टिकोण का परिचायक है। इससे वे फिर से अपने स्थिर और सुरक्षित जीवन की नींव रखने में सक्षम हो पाए हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन का कहना है कि प्रदेश सरकार के विशेष राहत पैकेज के तहत मंडी जिले में सभी प्रभावितों को मदद प्रदान की जा रही है। भूमिहीन आपदा प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें