फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बच्चे ने बिस्कुट समझ निगल लिया 20 रुपये का सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। जिले के 12 वर्षीय आर्यन सूर्यावंशी पुत्र अनूप कुमार ने बिस्कुट समझ कर 20 रुपये का सिक्का निगल लिया। सिक्के को टांडा अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला। यह मामला जिला चंबा के कोहलड़ी पंचायत के काशियाड़ गांव का है। एक जनवरी को बच्चा सिक्के के साथ खेल रहा था। अचानक बिस्कुट के साथ वह सिक्का भी निगल लिया। हालांकि, बच्चे को दर्द नहीं था। परिजनों ने दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया तो डॉक्टरों ने केले का सेवन कर सिक्का निकल जाने की बात कही और बच्चे को घर भेज दिया। उसके बाद आठ जनवरी को दोबारा जब बच्चे को मेडिकल कॉलेज चंबा में चेकअप करवाने के लिए पहुंचाया गया तो मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी न होने की वजह से बच्चे को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिये बच्चे के पेट से 20 रुपये का सिक्का निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें