रेवाड़ी। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक वीरवार 9 जनवरी को दोपहर 2 बजे बाल भवन स्थित ऑडिटोरियम में होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 परिवाद निपटारे के लिए रखे जाएंगे, जिनकी सुनवाई राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल द्वारा की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित तिथि व समय पर रिपोर्ट व पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।