सनी लियोनी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि उनपर ये केस मॉडल पूजा मिश्रा ने दर्ज कराया है। पूजा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सनी ने उन्हें बदनाम करने वाला अपना इंटरव्यू मीडिया को दिया है। ऐसा उनके प्रति ईर्ष्या और दुर्भावना के चलते किया।